• Sunday, 12 April 2026
बिहार: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 जून तक स्कूल रहेंगे बंद

बिहार: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 जून तक स्कूल रहेंगे बंद

Vikas

बिहार: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 जून तक स्कूल रहेंगे बंद  

 
पटना 
 
बिहार के कई जिले में दर्जनों बच्चों के भीषण गर्मी से बीमार होने के खबर मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी। बिहार की खबर को देखते हुए जहां बिहार के राज्यपाल ने भी वीडियो को शेयर कर जल्द ही छुट्टी के निर्देश देने की बात कही वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रधान सचिव के द्वारा स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के द्वारा सभी जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी और लू से बचने के उपाय से संबंधित कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बिहार में अप्रत्याशित गर्मी तथा हीट वेव का प्रकोप है । अधिकांश जिले की चपेट में है। गया , औरंगाबाद, कैमूर में 46 डिग्री तापमान है। अन्य जिलों में भी कमोबेश यही स्थिति है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि के अनुसार 8 जून तक स्थिति यही रहेगी। अतः सरकारी और निजी विद्यालय कोचिंग संस्थान सहित आंगनबाड़ी में भी 30 में से 8 जून तक शिक्षण का कार्य बंद रखा जाएगा ताकि गर्मी से बच्चों को बचाया जा सके।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like