• Monday, 01 September 2025
सुंदर बिहार, स्वच्छ बिहार पे वर्कशॉप आयोजित

सुंदर बिहार, स्वच्छ बिहार पे वर्कशॉप आयोजित

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा ने आज समाहरणालय के मंथन सभाकक्ष में दीप प्रज्ज्वलित कर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छ व्यवहार सुंदर बिहार स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के दौरान एक द्विवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ कियें। यह कार्यक्रम प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी चलाया जायेगा। इसका प्रथम चरण 15 जुलाई से 27 जुलाई 2019 तक जिला, स्तर एवं प्रखंड स्तर पर चलाई जायेगी। इसके तहत खुले में शौच से स्थायी मुक्ति, ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन की आवश्यकता एवं रणनीति एवं स्वच्छ व्यवहार सुंदर बिहार अभियान के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला जायेगा। इसके तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख, सभी मुखिया एवं चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना है। प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता ग्राही, चयनित निरागनी समिति के सदस्य जीविका दीदीयाँ, एवं आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी शामिल किया जायेगा।


27 जुलाई से 06 अगस्त 2019 के अवधि में द्वितीय चरण में हमारा गाँव, हमारा गौरव अभियान का शुभारंभ होगा, इसके अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त, गाॅव के लोगों में गौरव एवं जिम्मेदारी का भाव जगाना है। यह बैठक ग्राम पंचायत स्तर पर वार्ड एवं लक्षित समुदाय स्तर पर किया जायेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुखिया, पंचायत प्रतिनिधी, आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, आशा, ए॰ एन॰ एम॰ समुदाय नेता एवं सजग युवतियों को शामिल किया जायेगा।

इसका तृतीय चरण 07 अगस्त से 14 अगस्त तक मेरा विद्यालय मेरा गौरव अभियान सभी विद्यालयों में चलाया जायेगा। विद्यार्थियों को स्वच्छ आदतों एवं शौचालय के शत्त उपयोग के बारे में समझाया जायेगा। इसके अलावें आॅगनवाड़ी केन्द्रों में भी बच्चों को खाने से पूर्व, शौच के बाद, साबुन से हाथ धोने के महत्व को बताया जायेगा। इसके अलावें नियमित स्नान, बाल संवारना आदि के प्रति भी जागरूक किया जायेगा।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी शेखपुरा के द्वारा ओ॰डी॰ एफ॰ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मचारी, जीविका दीदीयाँ आदि को सम्मानित किया जायेगा। आज मंथन सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिन घरों में भी शौचालय नहीं है वहाॅ निर्माण किया जायेगा, और जिनका भुगतान लंबित है उसे पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वय को निर्देश दिया कि पारदर्शिता के साथ समयसीमा के अंदर लोगों को व्यवहार में परिवर्तन लाकर ओ॰डी॰एफ॰ में गति प्रदान करें। इसके लिए सभी गाॅव में फोकस करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से दिये गये कार्यक्रम को समयसीमा के अंदर पूर्ण करें। ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई।

DSKSITI - Large


आज के कार्यशाला में प्रमोद कुमार राम गोपनीय प्रभारी, राकेश कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, शशिकांत आर्य वरीय कोषागार पदाधिकारी, नंद किशोर राम जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्वय केे साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वय आदि उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From