• Wednesday, 10 June 2026
Big News: जन्मदिन का पार्टी रेलवे ट्रैक और गांव में बवाल

Big News: जन्मदिन का पार्टी रेलवे ट्रैक और गांव में बवाल

Vikas

जन्मदिन का पार्टी रेलवे ट्रैक और गांव में बवाल

बरबीघा, शेखपुरा

बरबीघा थाना क्षेत्र के नगर क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर मोहल्ला में उस समय जमकर बवाल हो गया जब जन्मदिन का पार्टी रेलवे ट्रैक पर मना कर लौट रहे युवाओं ने तेज रफ्तार बाइक और कार चलाई और उपद्रव करने लगे ।

 

 

इसी दौरान दूसरे टोला के लोग ने जब टोका तो इस पर बवाल हो गया और दोनों पक्ष से मारपीट और गोलीबारी हो गई ।

इसमें एक तरफ दो लोग भी जख्मी हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एक पक्ष के द्वारा आरोप लगाया गया कि संतोष चौधरी के पुत्र के जन्मदिन की पार्टी रेलवे स्टेशन पर मनाई गई और कार और बाइक सवार युवक तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे थे जिसे पासवान टोला के लोगों ने जब टोका तो मारपीट और गोली चला दी गई।

DSKSITI - Large

 वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जन्मदिन पार्टी से लौट के क्रम में गाड़ी पर पथराव कर दिया गया और इस बीच पासवान टोला के लोगों ने चौधरी टोला पर धावा बोल दिया और दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले।

 दोनों तरफ से लोगों का गोली चलाने का भी आरोप है। उधर, पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भारी संख्या में पहुंची और स्थिति को काबू में किया। उधर, घायलों को   अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From