• Wednesday, 10 June 2026
पूनम देवी की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

पूनम देवी की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Vikas

पूनम देवी की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

शेखपुरा

 बिंद थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी पूनम देवी की मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के मायके वालों ने पति अरविंद राम समेत ससुराल के कई सदस्यों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

पूनम देवी की शादी वर्ष 2023 में शेखपुरा के  कन्हौली गांव निवासी अरविंद राम से हुई थी। अरविंद राम गांव में रहकर काम करते हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूनम को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सास धनपातो देवी, ससुर, देवर सहित अन्य घर के सदस्य पूनम को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

मायके वालों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने सुनियोजित तरीके से पूनम की हत्या कर दी है और अब मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के लिखित बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

 

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From