• Sunday, 23 November 2025
BIG NEWS: बुरी नीयत से  विधवा के घर में घुसे मनचले

BIG NEWS: बुरी नीयत से विधवा के घर में घुसे मनचले

Vikas

BIG NEWS: बुरी नीयत से  विधवा के घर में घुसे मनचले  


 
 
शेखपुरा।
 
नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार को आधी रात बड़ा मामला सामने आया, जहां चार युवक बुरी नीयत से एक विधवा महिला के घर में घुस गए। महिला द्वारा हल्ला मचाए जाने के बाद चारों आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की पुत्री ने नगर थाना पहुंचकर चार नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापामारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य अभी फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर थाना की सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंह ने बताया कि पीड़िता 40 वर्षीया विधवा है, जिसकी दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है और महिला घर में अकेले रहती है। वह बोलने में दिक्कत का सामना करती है, जिसका आरोपी फायदा उठाना चाहते थे।
 
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में भिट्ठा पर मोहल्ला निवासी शिव महतो का पुत्र सोनू कुमार एवं खांड पर मोहल्ला निवासी महेश महतो का पुत्र सिंटू कुमार शामिल हैं। फरार आरोपियों में शहर के चमर टोली निवासी जितेंद्र दास का पुत्र गौतम कुमार उर्फ लंगड़ा तथा चाँदसी गली निवासी सुजीत साव का पुत्र हर्ष कुमार का नाम सामने आया है।
DSKSITI - Large

 
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ चोरी एवं छेड़खानी से जुड़े मामले नगर थाना और लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना में पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है और फरार दोनों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित विधवा की अस्मत लूटने की नीयत से घर में घुसे थे, लेकिन महिला की सूझबूझ और शोर मचाने से घटना गंभीर होने से बच गई। पुलिस जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like