बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में वॉकी टॉकी से नकल करने वाला बड़ा गिरोह धराया
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में वॉकी टॉकी से नकल करने वाला बड़ा गिरोह धराया
शेखपुरा
रविवार को शेखपुरा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। वहीं बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक दर्जन वॉकी टॉकी एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया है। सभी लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया और प्राथमिक की दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने दी है। कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शेखपुरा के रामाधीन कॉलेज पर परीक्षा दे रहे बरबीघा थाना क्षेत्र के नागडीह निवासी विभांशु कुमार को पकड़ा गया। उसकी निशान देही पर एक अन्य परीक्षार्थी को पकड़ा गया एवं पूछताछ के क्रम में यह पाया गया की परीक्षा केंद्र के बाहर से वॉकी टॉकी के माध्यम से नकल कराया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यालय डीएसपी कुमार वैभव के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की और 10 अन्य लोगों को पकड़ा। उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं।

Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!