• Saturday, 01 November 2025
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले: भाजपा, कांग्रेस, या जन जन पार्टी- समाज के लोग को जीताइए

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले: भाजपा, कांग्रेस, या जन जन पार्टी- समाज के लोग को जीताइए

Vikas
बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा के श्री कृष्ण चौक के पास भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अशोक कुमार पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। इससे पूर्व बिहार केसारी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। साथ ही साथ संगठन के जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नए जिलाध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया।

इस न्यूज पोर्टल पर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए संपर्क करें 9430804472

मौके पर दुर्गा प्रसाद धर  को  संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया । जबकि युवा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा बरबीघा,  शेखोपुरसराय से सत्येंद्र शर्मा प्रखंड अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि संगठन का काम समाज के लोगों को सशक्त करने में है। किसी भी पार्टी के लोग चुनाव में खड़े हो अपने समाज के लोगों को वोट देना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा हो, कांग्रेस हो अथवा जन जन पार्टी समाज के उम्मीदवार को जो जीतना चाहिए। जो जीतने वाले है उन्हें जीतने में मदद करनी चाहिए। इस दौरान संगठन से जुड़े अंकित कुमार, गोपाल कुमार, टनटन सिंह, पवन कुमार, संजय सिंह, मनोज सिंह ,अंशु इत्यादि मौजूद रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like