• Friday, 17 April 2026
भोजपुरी आइटम गर्ल सीमा सिंह बरबीघा विधानसभा से राजनीति में मारेगी एंट्री

भोजपुरी आइटम गर्ल सीमा सिंह बरबीघा विधानसभा से राजनीति में मारेगी एंट्री

Vikas

भोजपुरी आइटम गर्ल सीमा सिंह बरबीघा विधानसभा से राजनीति में मारेगी एंट्री

 

 बरबीघा, शेखपुरा 

 

भोजपुरी आइटम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्मों के अदाकारा सीमा सिंह की एंट्री राजनीति में होने वाली है। सीमा सिंह इसको लेकर सक्रिय है। कुछ माह पहले चिराग पासवान से मुलाकात कर चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हुई। अब बरबीघा में भी सक्रियता बढ़ा दी है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीमा बरबीघा विधानसभा की राजनीति में एंट्री करेगी । हालांकि इसकी कोई पुष्टि अभी तक सीमा सिंह के द्वारा नहीं किया गया है परंतु गतिविधियों से इसकी चर्चा आम हो गई है।

पति सौरभ सिंह के साथ चिराग पासवान से मिलती सीमा सिंह

सीमा सिंह के द्वारा बरबीघा नगर के रामपुर सिंडाय गांव के सैरभ सिंह की पत्नी है। वहीं गांव में फिल्म स्टूडियो बनाया जाएगा। बड़े स्तर पर बिहार का यह पहला फिल्म स्टूडियो होगा । जिसमें कई तरह की सुविधाएं होंगी। यहां भोजपुरी, हिंदी, मगही, अंगिका जैसे फिल्मों का फिल्मांकन भी होगा। म्यूजिक एल्बम भी फिल्माए जाएंगे ।

DSKSITI - Large

 

सीमा सिंह ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों के फिल्मों में अभिरुचि बढ़ाने तथा क्षेत्रीय लोगों के रोजगार को लेकर यह पहल किया गया है । साथ ही यह भी बताया कि चिराग पासवान भी उनके इस पहल में शामिल हैं और सहमति दी है। यह भी बताया जा रहा है कि 8 जून को चिराग पासवान यहां पर पहुंचेंगे और इसका मुआयना करेंगे। उससे पहले इसकी पूरी तैयारी की गई है । चिराग पासवान 8 जून को बरबीघा विधानसभा की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From