• Wednesday, 25 February 2026
बीडीओ को दी जान मारने की धमकी, मांगी रंगदारी। दो गिरफ्तार

बीडीओ को दी जान मारने की धमकी, मांगी रंगदारी। दो गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा प्रखंड विकास पदाधिकारी को जान मारने की धमकी तथा रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बरबीघा प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार (ग्राम-खोजगाछी) तथा स्वच्छता ग्राही किशोर कुमार (ख़लीलचक) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में शिवजी (कुठौत) निवासी युवक को भी नामजद किया गया है।

बरबीघा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह तीन लोग आए और उनको जान मारने की धमकी देते हुए बदतमीजी करने लगे। वे लोग फोन से भी लगातार रंगदारी मांग रहे थे।

उधर जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के अविनाश कुमार ने बताया कि स्वच्छता ग्राही के बकाया राशि की मांग को लेकर बीडीओ से मिलने गए थे। इसी मामले को लेकर तूल दे दिया गया है। स्वच्छता ग्राही किशोर कुमार ने जिला अधिकारी से मिलकर स्वच्छता ग्राहीयों के बकाया वेतन की मांग एक सप्ताह पूर्व भी किया था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

bdo

Comment / Reply From

You May Also Like