• Wednesday, 25 February 2026
ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति बैठक में लिया गया निर्णय

ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति बैठक में लिया गया निर्णय

Vikas

बरबीघा

प्रखंड के सर्वा पंचायत में गठित स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का बैठक किसान भवन में मुखिया शम्भू सिंह के अध्यक्षता में प्रारंभ की गई जिसमें समिति सचिव ललीता कुमारी द्वारा अनटाइड फण्ड एवं ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता फंड में उपलब्ध राशि पर जानकारी दी गई एवं बताया गया कि इन राशि का प्रयोग करें कि गर्भवती एवं बच्चों के जाँच से सम्बंधित उपकरण खरीद कर गुणवत्तापूर्ण जाँच सुविधा उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस पर मुखिया द्वारा सहमति प्रकट करते हुए बताया गया कि सभी लोग को ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस से अच्छी तरह लाभ उपलब्ध करवाया जाए ताकि बच्चों में कुपोषण गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध हो सके तभी स्वस्थ बच्चा की कल्पना साकार हो सकता है पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार द्वारा स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि समिति को सक्रिय बनाकर गाँव में आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उप केंद्रों में उपलब्ध सुविधा को आम जन तक उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई जा सकती है एवं बताया गया कि ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता समिति का गठन बच्चों में मृत्यु दर को कम करने, कुपोषण को दूर करने ,परिवार नियोजन को बढ़ावा देने एवं गाँव मे स्वास्थ्य, स्वच्छता के स्तर को सुधारने के लिए समिति का निर्माण किया गया है।

DSKSITI - Large

बैठक में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण से सम्बंधित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं बताया गया कि पंचायत प्रतिनिधि, जीविका, विकाश मित्र,टोला सेवक, आशा, सेविका, आंगनवाडी, गांव के बुद्धिजीवी लोग मिल कर कार्य करने लगेंगे तो गाँव का विकाश निश्चित होकर रहेगा। इस बैठक में वार्ड सदस्य, जीविका कर्मी ग्राम संगठन के प्रतिनिधि, आशा, सेविका, ए0एन0एम0 आदि उपस्थित हुई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like