• Friday, 17 October 2025
मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए वंदे मातरम पर कांग्रेस ने लगाई है प्रतिबंध: गिरिराज

मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए वंदे मातरम पर कांग्रेस ने लगाई है प्रतिबंध: गिरिराज

Vikas

शेखपुरा

जिस बंदे मातरम ने देश को आजादी दिलाई उसी वंदे मातरम को कांग्रेस प्रतिबंधित कर रही है। राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा और राम हमारे पूजनीय हैं और रहेंगे।

उक्त बातें नवादा लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही।

सांसद गिरिराज सिंह बरबीघा विधानसभा के दौरे पर आए हुए थे इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बातें कहीं ।

सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण देश के लिए जरूरी है। चाइना जनसंख्या नियंत्रण कर तरक्की की राह पर चला गया जबकि भारत आज जनसंख्या विस्फोट के कगार पर है।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक मुद्दे पर कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। जनसंख्या नियंत्रण पर भी उसका वही रुख रहेगा।

देश का हुआ है विकास

DSKSITI - Large

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश का चौतरफा विकास हुआ है। चाहे वह जीडीपी के ग्रोथ का मामला हो अथवा महंगाई पर नियंत्रण का।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, अजय कुमार, संदीप भारती, पूर्व मुखिया पवन किशोर, मिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like