• Wednesday, 25 February 2026
बीडीओ ने कहा, डीएम से मिलने क्यों गए, मुझसे क्यों नहीं मिले..

बीडीओ ने कहा, डीएम से मिलने क्यों गए, मुझसे क्यों नहीं मिले..

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा के राजौरा गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। सर्वा पंचायत के राजौरा गांव में 6 महीना पहले नल जल योजना से दो बोरिंग लगाए गए परंतु बोरिंग कराए जाने के बाद से उस पर फिर कोई काम नहीं हुआ।

गांव में सभी चापाकल पूरी तरह से फेल है। गांव वाले थक कर जिलाधिकारी से मिलने पहुंच गए और पानी की फरियाद करने लगे।

जिलाधिकारी ने इस पर त्वरित कार्यवाही की और प्रखंड विकास पदाधिकारी कमला कुमारी को तत्काल गांव जाकर जांच के लिए भेजा गया। गांव पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों से उसकी बात सुनी। ग्रामीणों को उन्होंने कहा कि आप डीएम के पास पहले क्यों चले गए, आपको पहले प्रखंड आकर हमसे मिलना चाहिए था।

इस पर ग्रामीणों ने उनको बताया कि आपके पास फरियाद लेकर गए और आप ने कहा कि पीएचईडी से जाकर मिले इसमें हम क्या कर सकते हैं।

गांव वालों ने बताया कि पानी की भारी समस्या है। योजना के बोरिंग करके फिर कभी कोई देखने के लिए नहीं आया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर बताया कि यह नल जल योजना का काम चल रहा है। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है। पीएचईडी को हम लोग सूचना देंगे।

DSKSITI - Large

उसके द्वारा कराया जाएगा ग्रामीणों ने बताया कि पीएचईडी विभाग से कुछ माह पहले लोग आए थे और 2 चापाकल ठीक करने के एवज में 12 सौ वसूल लिए। इस अवसर पर ग्रामीण बबीता देवी, वार्ड सदस्य अंजू देवी, लखन पासवान, सूरज पासवान, रंजीत पासवान, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like