• Wednesday, 25 February 2026
चोरी को बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी को बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Vikas

शेखोपुरसराय

बाजार में रविवार की रात्रि में बीएसएनएल टावर के पास से डीलर राजेश कुमार के बाइक चोरी हो गई। राजेश सिंह ने बताया कि जब हम अपने खेत में मूंग पटवन करवा रहे थे और जब बाइक के पास आया तवी मोटरसाइकिल नहीं रहने पर आसपास के लोगों को फोन कर बुलाया और बुलाकर बाइक खोज करने में लग गए।

इस क्रम में अंबारी गांव के पास से बिना नंबर की एक ग्लैमर गाड़ी के साथ सिकंदर कुमार (नालंदा जिला के दीपनगर थाना अंतर्गत मनियामा गांव निवासी) को संदिग्ध अवस्था मे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस एवं ग्रामीण अपने आसपास के इलाकों में चोर गिरोह को खदेड़ा तभी गाड़ी से चोर भाग रहा था पीछा करने के दौरान एक पुलिस वाले भी जख्मी हो गए और एक अपाचे गाड़ी शेखोपुरसराय अस्पताल के निकट लगाकर छोड़ भागने में सफल रहा।


डीलर राजेश कुमार की बाइक चोरी हो गई जिसे पुलिस पूरी तरह से खोज में लगातार छापेमारी कर रही है।
DSKSITI - Large

शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं और चोर को चिन्हित कर लिया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा सिकंदर कुमार को गिरफ्तार कर शेखपुरा जेल भेज दिया गया।
बाइक चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like