• Monday, 09 February 2026
एक हजार साल पुरानी है मूर्तियां, मुगलों के आतंक से छुपाया

एक हजार साल पुरानी है मूर्तियां, मुगलों के आतंक से छुपाया

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के मेहूस गांव में तालाब खुदाई के दौरान मिली भगवान विष्णु, शिव पार्वती, एवं सूर्य सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विश्लेषण करने बिहार राज पुरातात्विक विभाग की टीम पहुंची।

 

पुरातात्विक विभाग की टीम में शामिल निदेशक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि तालाब की खुदाई में मिली मूर्तियां और ईंटों का विश्लेषण करने पर यह बात सामने आ रही है कि 1000 से 1200 साल पुरानी यह मूर्तियां हैं और गांव के टीलों पर बने मंदिर में यह स्थापित होगी तथा आक्रमणकारियों के भय से गांव वालों ने इन मूर्तियों को तालाब में छुपा दिया होगा।

DSKSITI - Large

उन्होंने बताया कि पटना लौटने के बाद सारी जांच रिपोर्ट विभाग को दी जाएगी और यहां पर खुदाई की जानी है अथवा नहीं इस संबंध में भी विभाग को बताया जाएगा और वही से निर्णय होगा। पुरातात्विक विभाग की टीम गांव में पहुंचने पर गांव वालों में भारी खुशी देखी जा रही है। बता दे कि वह मेहुस गांव में तालाब खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में मूर्तियां मिली थी जिससे गांव में भारी खुशी है और लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From