
एक करोड़ 35 लाख से बनेगा सम्राट अशोक भवन, मिल गई स्वीकृति

बरबीघा।
बरबीघा नगर क्षेत्र में एक करोड़ 35 लाख की लागत से सम्राट अशोक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति नगर विकास मंत्रालय बिहार सरकार से मिल गई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र सिंह ने बताया कि बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह के गांव में आयोजित जयंती समारोह में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा सहित वे लोग आए हुए थे। जहां सामुदायिक भवन की मांग की गई थी। माउर में जगह नहीं मिलने की वजह से इसी मांग को पूरा करते हुए उनके अनुरोध पर नगर विकास मंत्री ने नगर में एक करोड़ 35 लाख की लागत से सम्राट अशोक भवन बनाने की स्वकृति दे दी है।
इस मद में 50% राशि भी नगर परिषद को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी की धरती को सजाने संवारने के लिए सभी लोग तत्पर हैं और इसके लिए सबको मिलजुलकर आगे आना चाहिए।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें





Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!