• Saturday, 11 April 2026
हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप को लूटा

हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप को लूटा

Vikas

हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप को लूटा

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा में हथियारबंद अपराधियों का सोमवार को दबदबा रहा। दिन में बरबीघा में बैंक से दो करोड़ के सोने के आभूषण के लूट की घटना को अंजाम देने के बाद रात्रि में दो बाइक पर आए पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को लूट लिया। पेट्रोल पंप पर लूट की घटना शेखपुरा लखीसराय रोड में नीरपुर गांव के पास संचालित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर अंजाम दिया गया। यह पंप जमुई जिला के चंद्रदीप थाना के धनामा गांव निवासी प्रकाश यादव का है।

 

 

मिली जानकारी में बताया गया है की रात्रि में लगभग 12:00 बजे दो बाइक पर 5 अपराधी आए । एक अपराध के द्वारा बाइक में पेट्रोल लिया जा रहा था । इसी दौरान चार अपराध कर्मी कैश काउंटर कार्यालय में चले गए और हथियार के बल पर सभी को कब्ज में लेकर कैस लूट की घटना को अंजाम दिया । उसमें ढाई लाख रुपये को लूट वे चले गए। थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि उनका यह जानकारी मिली है। पुलिस रात्रि में ही वहां भेजा गया था । सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like