• Thursday, 09 May 2024
27 नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की हुई नियुक्ति

27 नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की हुई नियुक्ति

DSKSITI - Small
न्यूज डेस्क
बिहार सरकार के गृह विभाग के आरक्षी शाखा के द्वारा विभिन्न अनुमंडल में 27 नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इस आशय का पत्र गुरुवार को जारी कर दिया गया। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न पुलिस उपाधीक्षक को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
 कल्याण आनंद बने एसडीपीओ
शेखपुरा के शेखोपुरसराय थाना  में थाना अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे चुके प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद को बिहार सरकार के गृह विभाग के आरक्षी शाखा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।   सरकार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाए जाने की सूची में इनका भी नाम शामिल है। कुल 27 लोगों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभिन्न जिलों में बनाया गया है। वही कल्याण आनंद शेखपुरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाए गए हैं।
 
DSKSITI - Large

शेखोपुरसराय के थाना अध्यक्ष रहते हुए इनके द्वारा साइबर अपराधियों पर नकेल कसने का अभियान चलाया गया। कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न थानों का निरीक्षण भी किया गया और थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान इनके द्वारा विभिन्न अभियानों में भी अपनी भागीदारी दी गई। बताया जाता है कि यह देवघर, झारखंड के निवासी हैं। डीएसपी बनने के बाद प्रशिक्षण के तहत शेखपुरा जिला में ही काम करते हुए इन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निवर्तमान सुरेंद्र सिंह को सीआईडी विभाग में भेजा गया है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From