• Monday, 09 June 2025
“इश्क से बड़ा मर्ज क्या है” बता रहें है सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वकील अंशुमान आफताब 

“इश्क से बड़ा मर्ज क्या है” बता रहें है सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वकील अंशुमान आफताब 

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

इश्क से बड़ा मर्ज क्या है कि यह पुस्तक अंशुमान आफताब की की रचनाओं का संकलन है। इसका प्रकाशन हो गया है। पुस्तक का प्रकाशन होते ही इसकी बिक्री भी हो रही है। दरअसल अंशुमान पेशे से सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वकील है। इससे पहले वे मद्रास न्यायालय में न्यायाधीश थे। वहां से नौकरी से त्यागपत्र देकर वे सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। अंशुमान को शेरो शायरी का शौक शुरू से ही रहा है। इसी बीच इश्क से बड़ा मर्ज क्या है पुस्तक उनके शेरो शायरी  का संकलन प्रकाशित हो गया है।
शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक गांव कुटौत के निवासी नवीन कुमार के पुत्र अंशुमान आफताब की नज़्म की पुस्तक का प्रकाशन हो गया है। उनके पुस्तक के प्रकाशन पर यहां के साहित्यिक जगत के लोगों ने खुशी जाहिर की है। गांव से लेकर जिले के लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी है और इसे गौरव की बात बताया है।
यह उनकी पहली नज़्म की पुस्तक है। पुस्तक का नाम इश्क से बड़ा मर्ज क्या है रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए उनके पिता नवीन कुमार ने बताया कि अंशुमान आफताब पहले मद्रस में कोर्ट में न्यायाधीश थे। उसके बाद नौकरी त्याग कर सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वे गौतम बुद्ध नगर नाेएडा में रहते है। कविताओं, शेरो-शायरी और नज़्म लिखने के शौकीन रहे हैं। उनकी पहली पुस्तक का प्रकाशन नम्या प्रेस किया गया है। इसमें उनके द्वारा रचित नज़्म को संग्रहित किया गया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like