• Monday, 09 February 2026
ऑपरेशन मुस्कान का कमाल: 25 खोए मोबाइल पुलिस ने खोज का लौटाया

ऑपरेशन मुस्कान का कमाल: 25 खोए मोबाइल पुलिस ने खोज का लौटाया

Vikas

ऑपरेशन मुस्कान का कमाल: 25 खोए मोबाइल पुलिस ने खोज का लौटाया

शेखपुरा, 9 सितंबर 2025

शेखपुरा पुलिस की सराहनीय पहल ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम/खोए हुए 25 मोबाइल फोन बरामद कर सही मालिकों को सौंपे गए। इनकी कुल कीमत लगभग 4.34 लाख रुपये बताई गई है। अभियान की सफलता से मोबाइल मालिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

बरामद मोबाइल में शेखपुरा जिले के बल्बू कुमार, कमलेश कुमार, उपेन्द्र सिंह सहित पश्चिम बंगाल के संजय राजक का मोबाइल शामिल है। साथ ही अधिवक्ता विनोद कुमार सुधीर को भी उनका खोया मोबाइल वापस मिला, जिससे वे बेहद खुश दिखे।

पुलिस कप्तान ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइलों की पहचान कर उन्हें सही हाथों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। यह अभियान आम नागरिकों के बीच विश्वास और सुरक्षा का संदेश लेकर आया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल खो जाए तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उन्हें लौटाया जा सके।

ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस की तत्परता और जनता के सहयोग से समस्याओं का समाधान संभव है।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From