 
                        
        गजब: यहां पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्र से के के पाठक का हुआ स्वागत
 
            
                गजब: यहां पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्र से के के पाठक का हुआ स्वागत
शेखपुरा
शुक्रवार को पूर्व सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शेखपुरा पहुंचे। शेखपुरा में स्कूल का निरीक्षण दक्ष क्लास में किया। वहीं शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र डाइट में जब वह पहुंचे तो संस्कृत के मंत्र उच्चारण और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान शेखपुरा के जिलाधिकारी सहित शिक्षा जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी की भी उपस्थित रही।
केके पाठक नवादा से शेखपुरा पहुंचे। 4  बजे के बाद पहुंचने पर उनके द्वारा रास्ते में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोरदरगाह का निरीक्षण किया गया। जहां दक्ष क्लास चल रहा था ।
                    बच्चों से बात कर के के पाठक काफी खुश हुए। सर्किट हाउस में ठहरने के बाद वे शेखपुरा के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र डाइट पहुंचे । जहां शिक्षक अभ्यर्थियों के द्वारा पुष्प वर्षा और संस्कृत के मंत्र उच्चारण से उनका स्वागत किया गया।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                इस दौरान आयोजित समारोह में के के पाठक ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से बिहार के शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ रहा है। अब बच्चे कोचिंग छोड़ रहे हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों को और परिश्रम करने पर उन्होंने बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगस्त में 60000 शिक्षकों की और बहाली आएगी।
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            शेखपुरा पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्र से के के पाठक का स्वागत pic.twitter.com/P4ouMVoDBb
— SNEWS: भरोसे की खबर (@snews_live) January 5, 2024
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            