• Monday, 02 March 2026
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आदर्श विद्या भारती का परचम, राष्ट्रीय स्तर पर 4 रैंक

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आदर्श विद्या भारती का परचम, राष्ट्रीय स्तर पर 4 रैंक

Vikas

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आदर्श विद्या भारती का परचम, राष्ट्रीय स्तर पर 4 रैंक 

शेखपुरा।

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होते ही रिजल्ट मेकर के रूप में प्रसिद्ध आदर्श विद्या भारती विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड सफलता हासिल कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के बीच आदर्श विद्या भारती के छात्र प्रशांत कुमार (क्रमांक 1510036173) ने ऑल इंडिया चौथा रैंक प्राप्त किया। साथ ही बिहार राज्य में उन्हें द्वितीय स्थान हासिल हुआ। वहीं लड़कियों की श्रेणी में जिया कुमारी (क्रमांक 1510026359) ने ऑल इंडिया सातवां रैंक प्राप्त कर बिहार में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त प्रजीन दास (क्रमांक 1510026643) ने पश्चिम बंगाल राज्य में प्रथम रैंक प्राप्त कर विद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान की।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, 300 अंकों की परीक्षा में आदर्श विद्या भारती के 102 विद्यार्थियों ने 270 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इन सभी विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल द्वारा संचालित 33 विद्यालयों में नामांकन लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है। वहीं 68 विद्यार्थियों ने 275 से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जिनका नामांकन बिहार स्थित सैनिक स्कूल नालंदा एवं गोपालगंज में होने की प्रबल संभावना है।

विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों का विद्यालय आवंटन किया जाएगा तथा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत नामांकन सुनिश्चित होगा।

प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि आदर्श विद्या भारती के जूनियर एवं सीनियर ब्रांच में नामांकन प्रक्रिया जारी है। सीनियर ब्रांच कैला, अस्थावां (नालंदा) में प्रवेश परीक्षा 7 मार्च (शनिवार) को तथा जूनियर ब्रांच बरबीघा (शेखपुरा) में 8 मार्च (रविवार) को आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय पर उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like