नालंदा का गौरव बनेगा आदर्श विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल : मंत्री श्रवण कुमार
नालंदा का गौरव बनेगा आदर्श विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल : मंत्री श्रवण कुमार
कोटा के तर्ज पर बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में सफलता दिलाने का संकल्प
शेखपुरा/नालंदा :
नालंदा का गौरव आदर्श विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनेगा। नालंदा का इतिहास विद्या और ज्ञान का रहा है। इसी कड़ी में आदर्श विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी एक पहल है। उक्त बातें बिहार सरकार के निवर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही। वे बुधवार को नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के कैला गांव में आदर्श विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विकास के कामों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से नीतीश कुमार ने गरीबों के बच्चों को भी पढ़ने का बड़ा अवसर दिया।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय को खिलजी ने जलाया, वहीं नीतीश कुमार ने उसे फिर से प्रतिष्ठा दिलाने का काम किया।
स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रवण कुमार के साथ-साथ स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार, बरबीघा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी, उमेश पटेल इत्यादि की भी भागीदारी रही।
बता दे की बरबीघा में संचालित आदर्श विद्या भारती आवासीय विद्यालय बिहार सहित कई प्रदेशों में ख्यातिल लब्ध है। कई प्रदेशों के विद्यार्थी इस विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय के संचालक सह प्राचार्य संजीव कुमार, राजीव कुमार इत्यादि की पहल पर कैला में सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शुभारंभ किया गया है। इस स्कूल अति आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय और आवासीय व्यवस्था की गई है। यह विद्यालय भी पूर्णतः आवासीय विद्यालय रहेगा। संजीव कुमार ने बताया कि इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य कोटा के तर्ज पर बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में सफलता दिलाना है।
.jpeg)
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!