• Tuesday, 10 February 2026
संभल के परीक्षा केंद्र जाईये, बाइक हादसे में दो परीक्षार्थी घायल..

संभल के परीक्षा केंद्र जाईये, बाइक हादसे में दो परीक्षार्थी घायल..

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा- बरबीघा पथ पर पुलिस लाइन के पास सड़क दुर्घटना में दो परीक्षार्थी घायल हो गए। तेज़ मोटर साईकिल सवार परीक्षार्थी ने घायल होने के पूर्व एक वृद्ध के भी दोनों पैर ठोकर मार कर तोड़ दिया।

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकरी में बताया गया है कि मोटर साईकिल सवार परीक्षार्थी नगर क्षेत्र के चकदिवान का रहने वाला है।

दोनों मैट्रिक की प्रथम पाली में परीक्षा देकर वापस आ रहा था. अभी वह पुलिस लाइन के पास पंहुचा ही था कि पैदल सडक पार कर रहे वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दी.

वृद्ध का दोनों पैर खंडित हो गया तथा दोनों मोटर साईकिल सवार भी सडक से दूर भेकाकर जख्मी हो गए. वृद्ध जापानी राम पुलिस लाइन के बगल के गाव धरमपुर के रहने वाले बताये गए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए साथ ही सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From