• Wednesday, 27 May 2026
रफ्तार का कहर: आमने-सामने ट्रैक्टर की टक्कर, लगाया रोड जाम

रफ्तार का कहर: आमने-सामने ट्रैक्टर की टक्कर, लगाया रोड जाम

Vikas

रफ्तार का कहर: आमने-सामने ट्रैक्टर की टक्कर, लगाया रोड जाम

शेखपुरा

शेखपुरा-बरबीघा रोड में टाटी पुल के पास ट्रैक्टर चालकों के रफ्तार का कहर देखने को मिला । दो ट्रैक्टर ठीक टाटी पुल पर आमने-सामने टकरा गए। जिसके बाद रोड जाम भी लगा दिया गया । दरअसल दूसो ट्रैक्टर चालक की गलती की वजह से ट्रैक्टर चालक भड़क गया और टाटी पुल पर गाड़ी को खड़ी करके रोड को जाम कर दिया।

बाद में मामले को स्थानीय लोगों की पहल पर सुलझाया गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर हथियामा की तरफ मुड़ने वाले ट्रैक्टर में सामने से तेज रफ्तार होने की वजह से टक्कर मार दी। चालक के द्वारा नियंत्रित करने का प्रयास किया गया परंतु ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मार दी। जिसके वजह से चालक को चोट भी लगी और ट्रैक्टर को भी नुकसान हुआ। वहीं बगल से गुजर रहा एक बाइक सवार भी गंभीर रूप से इस हादसे में जख्मी हो गया। उसकी पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई। इसी से गुस्साए ट्रैक्टर चालक ने रोड जाम कर दिया। घंटों जाम रहने के बाद स्थानीय लोगों ने पहल की और जाम को खत्म करवाया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From