• Monday, 09 June 2025
रब्बी महोत्सव में किसानों को दी गयी ट्रेनिंग।

रब्बी महोत्सव में किसानों को दी गयी ट्रेनिंग।

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

प्रखंड के ई किसान भवन में रबी अभियान 2018 सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। सामसखुर्द पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र रविदास के द्वारा दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

किसानों को यांत्रिकीकरण, जैविक खेती, जिरोटिलेज से खेती, रबी फसल, डीज़ल अनुदान , सुखाड़ फसल अनुदान,फसल सहायता बीमा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। एवं कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी के वैज्ञानिक के द्वारा फसलो में होने वाले बीमारी के बारे भी जानकारी एवं उपाय बताया गया।

जिला से आवंटित रबी फसल का लक्ष्य पंचायतवार जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला से कृषि निरीक्षक बिनोद दास, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी परमानंद सिंह,केवटी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी के वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार, डॉ जाबेद इदरीश, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, शैलेन्द्र कुमार ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामदेव पासवान, कृषि समन्वयक रामचंद्र प्रसाद रजनीकांत, राकेश ,राजेश, सभी किसान सलाहकार दीपक कुमार सहित किसान आदि उपस्थित हुए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like