• Wednesday, 25 February 2026
कई जगहों पर नहीं बनाया गया है चेंजिंग रूम, होगी परेशानी।

कई जगहों पर नहीं बनाया गया है चेंजिंग रूम, होगी परेशानी।

Vikas

बरबीघा।

छठ पर्व को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारी विभिन्न जगहों पर देखने को मिल रही है वहीं पर बरबीघा के प्रमुख छठ घाटों पर कपड़ा बदलने का चेंजिंग रूम नहीं बनाया गया है जिसकी वजह से छठ व्रती महिलाओं को काफी परेशानी होगी।

जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व में यह निर्देश दिया गया था कि सभी छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाया जाना है जहां छठ व्रती महिलाएं कपड़ा बदल सकेगी परंतु बरबीघा के तेउस सूर्य मंदिर छठ घाट तथा मालती पोखर छठ घाट एक प्रमुख छठ घाट है और यहां चेंजिंग रूम नहीं बनाया गया है जिसकी वजह से परेशानी होगी।बरबीघा नगर परिषद ने बनाया है चेंजिंग रूम।

DSKSITI - Large

बरबीघा नगर परिषद के अंतर्गत पड़ने वाले गांधी सरोवर छठ घाट पर नगर परिषद के द्वारा चेंजिंग रूम बनाई गई है तथा घाटों की साफ-सफाई करवाई गई है साथ ही साथ गहरे पानी में उतरने से रोकने के लिए निशान भी लगा दिए गए हैं।हालांकि पूजा समिति के लोग चेंजिंग रूम अपने स्तर से बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like