
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घायल बच्चे की हुई पहचान। पटना रेफर

शेखपुरा
शेखपुरा के एकसारी मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर से घायल बच्चे की पहचान सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हो गई।
सोशल मीडिया पर लोगों ने बड़ी तेजी से फोटो को वायरल किया जिसके बाद बच्चे की पहचान बरुई निवासी गोरे यादव के रूप में हो सकी और गंभीर अवस्था में बच्चे को पटना रेफर किया।
हालांकि 3, 4 घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी जिसकी वजह से उसकी जान का खतरा बना हुआ है। बच्चे को पटना रेफर किया गया।
बता दें कि शनिवार के दिन शेखपुरा -लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर एकसारी मोड़ के समीप दो बाइक के बीच आमने -सामने हुए भिड़ंत में दोनो बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में जिले के जयमंगला गांव निवासी मन्नू पांडेय एवम मंजू देवी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जबकि घटना में गम्भीर रूप से घायल एक 16 वर्षीय किशोर गोरे यादव की पहचान घटना के 3 घण्टे बाद हुई। जो कि सामाचार प्रेषण तक बेहोशी की हालत में बताया गया। उसे सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है।
उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
घायल किशोर सदर प्रखंड के वरुई गांव निवासी संजय यादव का पुत्र बताया गया है। घटना तब घटी जब किशोर द्रुतगति से अपना बाइक चलाकर बाजार से घर लौट रहा था।
तभी सामने से एक बाइक पर सवार होकर शेखपुरा आ रहे मन्नू पांडेय एवम मंजू देवी के बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया। घटना में दोनो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे नगर थाना में जब्त कर ली।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!