• Wednesday, 25 February 2026
गैंग रेप के विरोध में आंदोलन का इंकलाबी नौजवान सभा ने किया समर्थन

गैंग रेप के विरोध में आंदोलन का इंकलाबी नौजवान सभा ने किया समर्थन

Vikas

शेखपुरा।

अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के आह्वान पर आज गुरुबार को लखीसराय में दुर्गापूजा की रात्रि में नौवीं क्लास की छात्रा के साथ हुए सामूहिक रेप की घटना और प्राशासनिक लापरवाही व् संवेदनहीनता के खिलाफ प्रतिरोध मार्च को इंकलाबी नौजवान सभा व् भाकपा माले जिला कमिटी शेखपुरा ने समर्थन किया है।

भाकपा माले जिला सचिव विजय कु विजय और इनौस जिला संयोजक कमलेश प्रसाद संयुक्त रूप से व्यान जारी कर कहा हमारी पार्टी भाकपा माले इस आंदोलन को भरपूर समर्थन करती है,और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

पीड़िता को न्याय और पीड़ित परिवार को सुरक्षा की गारन्टी की मांग करती है।

इस घटना को कड़ी निंदा करते हुये उन्होंने कहा की यौन यत्पीड़न के मामले को राजनितिक चश्मे से नही देखा जाना चाहिये। प्रगतिशील और वामपंथी संगठनो,पार्टियों ,तमाम नौजवानो,और संस्थाओ को भी अपनी अपनी कतारों में यौन उत्पीड़न और नारी विद्वेष को रोकने और उसके खिलाफ कार्यवाही करने की जिम्मेवारी और जवाबदेही लेनी होगी।

प्रशासनिक कार्रवाई आरोपी द्वारा मामले को निर्लज्जतापूर्वक दबाने की कोशिश में मददगार है। आरोपी ने खुलेआम पीड़ित व् परिवार को धमकी दे रहे है। दूसरे तरफ वहां के प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठे है। आरोपी को सजा और पीड़िता को न्याय मिलनी चाहिये।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like