• Monday, 16 February 2026
सब्जी तोड़ने के क्रम में छत से कुआँ गिर गया युवक, मौत

सब्जी तोड़ने के क्रम में छत से कुआँ गिर गया युवक, मौत

Vikas

शेखोपुरसराय

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव में सोमवार को एक युवक की मौत सब्जी तोड़ने के क्रम में हो गई । प्राप्त समाचार के अनुसार रंजय सिंह 45 वर्षीय नवादा के सौर गांव वासी अपने रिश्तेदार के यहां अंबारी गांव में रहते थे।

सोमवार के सवेरे नेनुआ तोड़ने के क्रम में नीचे गिर पड़े और अचानक कुएं में चले गए। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बता दें कि युवक अपने रिश्तेदार के यहां है रहता था और छत पर सब्जी तोड़ने के लिए सोमवार की शाम में गया था और छत पर से सीधा युवक नीचे गिरा। गांव वालों ने बताया कि जहां युवक गिरा उसके बगल में ही कुआं था और युवक छत से गिरने के बाद सीधा कुआँ में चला गया और वहीं उसकी मौत हो गई। गांव वालों के सहयोग से किसी तरह से युवक के लाश को कुएं से निकाला गया और तब तक उसका निधन हो चुका था।

इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल देखा जा रहा है। गांव वालों ने बताया कि युवक के लाश को उसके अपने पैतृक गांव भेज दिया गया है। स्थानीय स्तर पर पुलिस में इसकी कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From