• Thursday, 16 October 2025
मानव श्रृंखला में हुई गड़बड़ी तो नपेंगे अधिकारी

मानव श्रृंखला में हुई गड़बड़ी तो नपेंगे अधिकारी

Vikas

शेखपुरा

इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा ने आज समाहरणालय के मंथन सभागार में जल जीवन हरियाली, नशा-मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन के पक्ष में 19 जनवरी 2020 को बनने वाली मानव श्रंृखला के लिए अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों का समीक्षा किए। हमारा मुख्य मार्ग मिशन ओपी चैक से सिरारी तक कुल 29 किलोमीटर एवं 08 उप मार्ग है, जिसकी लम्बाई 115 और कुल लम्बाई 144 किलोमीटर है।

उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिए कि अपने-अपने जोनल क्षेत्र में आयोजित होने वाले मानव श्रंृखला की सभी तैयारी कल तक पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले के सभी नागरिकों से लगातार सम्पर्क बनायें रखें और मानव श्रंृखला में शामिल होने के लिए अपील करें।

जल और हरियाली रहने पर ही जीवन संभव है। यह राज्यव्यापी मानव श्रंृखला का निर्माण पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें नशा-मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन का संदेश देना है जोकि सभी व्यक्तियों के कल्याण से जुड़ा हुआ है। जिले के सभी नागरिक एक जूट होकर 19 जनवरी 2020 को आयोजित होनेवाली 11.30 बजें पूर्वा॰ से 12.00 बजें मध्यान् तक निर्धारित सड़क मार्ग पर हाथ से हाथ जोड़कर इस अभियान को सफल बनाएॅं। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा जायेंगा। इसके तहत पेयजल, अस्थायी/चलंत शौचालय एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए कई निदेश दिए। स्थानीय नागरिक अपने सुविधा के अनुसार नजदीक में बनने वाले मानव श्रंृखला में शामिल हो सकतें है। वृद्ध एवं बच्चें को इससे दूर रखने का निदेश दिया गया है।

जो क्षेत्र निर्जन क्षेत्र है या जहाॅ आबादी कम है उसको जोड़ने के लिए यातायात की सुविधा लेने का निदेश दिया गया। मानव श्रंृखला के निर्धारित समय में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को यातायात की व्यवस्था सुव्यवस्थित करने का निदेश दिया गया। चैक चैराहों पर जल जीवन हरियाली का लोगों और रंगोली बनाने का निदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए यह महत्वपूर्ण अभियान है। जिसमें सभी नागरिक उत्सवी महौल में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएॅं। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। शेखोपुरसराय बाजार से शाहपुर मोड़ तक मानव श्रंृखला का निर्माण कर नवादा जिला को जोड़ने का निदेश दिया। पटना से आनेवाली मुख्य मार्ग/ उप मुख्य मार्ग में सड़क पर वायें तरफ खड़ें होकर हाथ से हाथ जोड़कर मानव श्रंृखला का निर्माण किया जायेंगा।

आज की बैठक में सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संजय कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, प्रमोद कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like