• Wednesday, 25 February 2026
पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी

पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी

Vikas

शेखपुरा।

शनिवार को शेखपुरा जिला मुख्यालय के अभ्यास मध्य विद्यालय में जल जीवन हरियाली को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। आयोजित समारोह में पदाधिकारियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इन्होंने मारी बाजी

भाषण प्रतियोगिता में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा के बच्चों का कब्जा रहा। इसमे हर्षित श्रीवास्तव को प्रथम और जिया भारती को द्वितीय जबकि इस स्कूल की साक्षी प्रभाकर के साथ अभ्यास मध्य विद्यालय के अमित कुमार को तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप में दिया गया।

निबंध प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी प्रथम , हाई स्कूल वभन बीघा और शालू कुमारी सेंट्रल स्कूल शेखपुरा, कन्हैया कुमार सेंट्रल स्कूल ने द्वितीय और अंजली कुमारी मध्य विद्यालय भोजडीह व सुराज कुमार उच्च विद्यालय वर्मा को संयुक्त रूप में तृतीय स्थान मिला।

इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा की साक्षी राज को प्रथम, उच्च विद्यालय लहना के दीपक कुमार और संस्कार पब्लिक स्कूल के सत्यम कुमार को संयुक्त रूप में द्वितीय और डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा की तन्नू कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर ,डीपीओ साकेत रंजन , वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य , सम्भाग प्रभारी पंकज कुमार अभ्यास मध्य विद्यालय के एचएम मुरारी प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।जगदम्बा हाई स्कूल की शिक्षिका शारदा कुमारी , जनता उच्च विद्यालय की शिक्षिका रागिनी कुमारी , संगीत शिक्षक प्रभाकर त्रिवेदी ने जज की भूमिका निभाई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like