• Friday, 17 April 2026
युवक ने किया साहस: अपाचे छोड़कर भागे लुटेरे

युवक ने किया साहस: अपाचे छोड़कर भागे लुटेरे

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में आय दिन लुटेरों का आतंक देखने को मिलता है और दिन में ही लूटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बरबीघा थाना से कुछ ही दूरी पर अस्पताल के सामने सफेद रंग के अपाचे बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक युवक को लूटने का प्रयास किया। इसी क्रम में युवक ने साहस दिखाया और लुटेरे के बाइक से उलझ गया और बाइक को पकड़कर दौड़ने लगा। 100 मीटर तक युवक दौड़ता रहा । जिसके बाद असंतुलित होकर बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों लुटेरे अपाचे बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे ।

यह घटना शुक्रवार की शाम में घटी। घटना में बरबीघा के दिनकरनगर में रहने वाले दिव्यानंद शर्मा नामक युवक के साथ घटी। पीड़ित युवक ने बताया कि वह सब्जी लेकर अपने दिनकरनगर आवास पर जा रहा था। इसी क्रम में अपाचे बाइक पर सवार दो युवक उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया । जिसके बाद वह बाइक के पीछे पकड़कर दौड़ने लगा। और हल्ला मचाने लगा । 100 मीटर तक दौड़ने के बाद कोई उसको बचाने नहीं आया। इसी बीच संतुलन बिगड़ जाने से बाइक गिर गया और दोनों लुटेरे भागने में सफल रहे। पुलिस ने अपाचे बाइक को बरामद कर लिया है और घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। बता दें कि इस तरह की घटना बरबीघा में लगातार घट रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From