• Saturday, 11 April 2026
हत्या की नीयत से युवक को घर से खींच कर अपहरण

हत्या की नीयत से युवक को घर से खींच कर अपहरण

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर के अहियापुर मोहल्ले में हत्या की नीयत से घर से खींच कर युवक का अपहरण कर लिया गया है। यह मामला गुरुवार की रात्रि में घटी ।

इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है । थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि किशोरी यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी के द्वारा अपने पुत्र धर्मेंद्र कुमार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिसमें अपने पति के भाई मोहन यादव एवं अन्य को अभियुक्त बनाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है । बताया जा रहा है कि इस मामले में जमीनी विवाद जुड़ा हुआ है। प्राथमिकी में भी जमीन विवाद को मारपीट करने की बात कही गई है। पूर्व में भी कई बार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार हत्या की नीयत से अपहरण करने की बात कही गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like