• Wednesday, 25 February 2026
डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र सीबीएसई उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित

डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के छात्र सीबीएसई उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के प्रतिष्ठित डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों को सीबीएसई द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के छात्र एवम शेखपुरा जिले के सीबीएसई दशम बोर्ड टॉपर वैभव कश्यप सहित दो अन्य प्रतिभावान छात्रों – मनीष कुमार एवं राकेश कुमार को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

डिवाइन लाइट के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि वैभव कश्यप एवं मनीष कुमार को यह उत्कृष्टता सम्मान मैथमेटिक्स विषय में मिला है जबकि एक अन्य छात्र राकेश कुमार को यह सम्मान सोशल साइंस विषय मे मिला है।

सीबीएसई द्वारा उत्कृष्टता सम्मान किसी खास विषय मे प्रत्येक एक हज़ार में एक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र को दिया जाता है। विद्यालय परिवार द्वारा इन प्रतिभावान छात्रों को बधाई दी गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like