बिहार में एनडीए गठबंधन अटूट, नीतीश कुमार ही बनेगें सीएम: आरसीपी
बरबीघा
बरबीघा विधानसभा के बूथ स्तरीय अध्यक्ष और सचिव का सम्मेलन आज नगर भवन बरबीघा में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शेखपुरा के माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी मौजूद थे।


सम्मानित अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय संगठन प्रभारी डॉ विपिन यादव, जिला संगठन प्रभारी जीवन लाल चंद्रवंशी, बरबीघा विधानसभा प्रभारी राकेश रंजन, शेखपुरा विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिद्धकी मौजूद थे।
विधानसभा के 234 बूथ में 220 बूथ के अध्यक्ष और सचिव सम्मेलन में मौजूद थे। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आरसीपी सिंह जी ने कहा कि बिहार में एनडीए का गठबंधन अटूट है यह गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और अपार बहुमत से फिर सत्ता में आएगी।
उन्होंने बरबीघा से संगठन से जुड़े व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग पर सहमति प्रदान की। उन्होंने विस्तार से सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कार्यकर्ताओं के साथ की । उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार आम आदमी की सरकार है और आम आदमी के हित में हमारे नेता नीतीश कुमार दिन-रात सोचते रहते हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार ने की । जबकि संचालन शेखोपुर सराय के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद ने की। इस अवसर पर जयराम सिंह, झंडू सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील सिंह, राम रतन पटेल, प्रमोद चंद्रवंशी, कमल देव प्रसाद, गौरव सुमन गोलू, निशी गिरी, नगर अध्यक्ष दीपू कुमार , महिला जदयू के जिलाध्यक्ष एकता कुमारी, समाज सुधार वाहिनी के जिलाध्यक्ष रेखा सेठ सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!