
जल जीवन हरियाली, बाल-विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन, एवं नशा मुक्ति 19 को है मानव श्रृंखला

शेखपुरा
सत्येंद्र प्रसाद वरीय प्रभारी पदाधिकारी शेखोपुरसराय की अध्यक्षता में आज प्रखंड कार्यालय शेखोपुरसराय में राज्यव्यापी मानव श्रंृखला के सफल आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक हुई। मानव श्रंृखला का सफल आयोजन करने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों को 19 जनवरी 2020 को आयोजित होनेवाली मानव श्रृंखला के लिए कई निदेश दिए।
उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली, बाल-विवाह, एवं दहेज प्रथा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति के पैगाम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह विशाल मानव श्रंृखला का आयोजन किया जा रहा है। इसका निर्माण 19 जनवरी 2020 (रविवार) को जिला के चयनित 144 किलो मीटर सड़कों पर आयोजित किये जायेंगे। शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में इसका आयोजन 7.5 किलो मीटर की दूरी में किया जायेगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। सभी विभागों के द्वारा विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है। इसके सफल आयोजन के लिए जिला एवं प्रखंड, पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया गया है। कला जत्था एवं प्रचार गाड़ी हाॅल्डिंग, फ्लेक्सी, बैनर आदि के माध्यम से भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि जल जीवन हरियाली, नशा-मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन अभियान के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा 19 जनवरी 2020 को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का सफलता पूर्वक निर्माण करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की सशक्त भूमिका निभानी होगी। जीवन के लिए जल और हरियाली दोनों का होना अति आवश्यक है। जल के लिए सभी आहर, पेन, कुआॅ, तालाब आदि का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। हरियाली के लिए बड़े पैमाने पर जिले में पौधो रोपण का कार्य चल रहा है जिसमें जन भागीदारी भी अपेक्षित है।
यह एक बहुत बड़ा अभियान है जिसके तहत सरकारी/गैर सरकारी संस्थान संगठन आदि सभी को जोड़ना है। माननीय जनप्रतिनिधियों/निकाय प्रतिनिधियों से भी मानव श्रृंखला निर्माण में सहयोग करने के लिए अपील किया गया। शेखोपुरसराय में यह मानव श्रृंखला महावीर चैक-ओनमा, अम्बारी, शेखोपुरसराय, नीमी से होते हुये लोदीपुर मटोखर दह, चाॅदनी चैक आदि को जोड़ेगा। इस मानव श्रंृखला निर्माण की जबावदेही सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निभानी होगी। निर्धारित सड़कों को जोन-सब जोन सेक्टर, सब सेक्टर आदि में बाॅटकर पदाधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला स्तर पर मानव श्रंृखला की तैयारी का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है जिसका नोडल पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है।
इसके तहत शिक्षा विभाग के द्वारा मानव श्रंृखला से संबंधित श्लोग्नों को दिवाल लेखन कराया जायेगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर 23 दिसम्बर एवं पंचायत स्तर पर 26 दिसम्बर को भी बैठक होगीं। मानव श्रंृखला के संदेश को जन-जन से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-कूद, पेंटिग, भाषण, निबंध लेखन आदि कई कार्यक्रम आयोजित किये जायंेगे।
मानव श्रंृखला को जन-जन से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर साइकिल रैली 04 जनवरी 2020 को निकाली जायेगी। इसके बाद 06 जनवरी को जिला स्तर पर एक विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। विद्यालय के बच्चों के द्वारा 08 जनवरी को सभी विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकाली जायेगी। 18 जनवरी 2020 को विशाल मशाल जुलूस निकालकर मानव श्रंृखला से जोड़ने के लिए जन-जन को संदेश दिया जायेगा।
प्रखंड स्तर पर साइकिल रैली 02 जनवरी, मोटर साइकिल रैली 05 जनवरी, प्रभातफेरी 07 जनवरी एवं मशाल जुलूस 18 जनवरी को निकाली जायेगी। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर साइकिल रैली 09 जनवरी मोटर साइकिल रैली, 11 जनवरी, प्रभातफेरी 14 जनवरी एवं मशाल जुलूस 18 जनवरी को निकाली जायेगी। मानव श्रंृखला के सफल आयोजन के लिए सभी सड़कों को चिन्हित करते हुये 250-250 सौ मीटर को मार्किग किया गया है। इस मानव श्रंृखला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, जीविका दीदीयों एवं जिले के सभी नागरिकों को चिन्हित स्थलों पर उपस्थित रहने के लिए जागरूक किया जायेगा। मोहब्बतपुर के मुखिया ने बताया कि शेखोपुरसराय में दो-तीन लाईन लगाकर लोगों की मानव श्रंृखला में भागींदारी होती है।
अमरेन्द्र कुमार अमर प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखोपुरसराय में मानव श्रंृखला के निर्माण में उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मचारियों को कई निदेश दिए। इस अवसर पर डाॅ॰ श्रवण कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अंकू गुप्ता प्रखंड राजस्व पदाधिकारी, मुखिया ओनमा, पाॅची, मोहब्बतपुर आदि पंचायतों के साथ-साथ पंचायत सचिव भी उपस्थित थें।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!