• Wednesday, 25 February 2026
शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय में हो गया परिवर्तन

शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय में हो गया परिवर्तन

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में पिछले 2 दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्कूल के समय सारणी में परिवर्तन कर दिया गया है।

अब गुरुवार से स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेगी और अपराहन 3:00 बजे बंद कर दी जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जिला अधिकारी इनायत खान के द्वारा ठंड की वजह से इस पहल को लागू करने का निर्देश दिया गया है जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम ने आदेश जारी कर 10:00 से 3:00 तक स्कूल खोलने का प्रावधान दिया है। बता दें कि पहले सभी स्कूल का संचालन सुबह 9:00 बजे से दिन अपराहन 4:00 बजे तक किया जाता था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like