• Wednesday, 25 February 2026
गांव के लोग घर बैठे लेंगें दिल्ली के वकील से कानूनी सलाह…

गांव के लोग घर बैठे लेंगें दिल्ली के वकील से कानूनी सलाह…

Vikas

शेखपुरा

अब गांव के लोगों को भी दिल्ली में बैठे वकीलों की सलाह लेने की सुविधा भी दी गई है । यह सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से दी जाएगी। इसको लेकर वर्कशॉप आयोजित कर सभी को जानकारी दी गई।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा लोगों को ऑनलाइन सुविधा देने के उद्देश्य कई तरह के प्रोग्राम चलाया जा रहा हैं इसी के तहत आईटी और कानून मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।

सीएससी के तहत ग्रामीणों को घर बैठे विभिन्न तरह की जानकारी और वकीलों द्वारा काम दी जाने वाली कानूनी सलाह मिलेगी। पहले यह सर्विस सीएससी अबगिल में रंजीत कुमार हरित्र के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य किया जा रहा था अब इसको विस्तार करके सभी सीएससी सेंटर में लाइव कर दिया गया है। कार्यशाला आयोजन में टेली लॉ स्टेट हेड राहुल कुमार सिन्हा एवं डिस्टिक मैनेजर आरती सिंह एवं अभिषेक सहाय ने सबों को जानकारी दी। सरकार ने न्याय को आसान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब और कमजोर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने की tele law योजना शुरू की है। इस योजना में कॉमन सर्विस सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जरूरतमंदों को दिल्ली में बैठे वकीलों से मुफ्त कानूनी सहायता मिलेगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like