• Wednesday, 25 February 2026
जल जीवन हरियाली यात्रा में सीएम किस रास्ते जाएंगे पसोपेश में जिला प्रशासन

जल जीवन हरियाली यात्रा में सीएम किस रास्ते जाएंगे पसोपेश में जिला प्रशासन

Vikas

शेखपुरा

ऐतिहासिक मटोखरदह सीएम के निरीक्षण का मुख्य केंद्र बनाया गया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सीएम के आने की तैयारी हो रही है परंतु सीएम को किस रास्ते ले जाया जाए इसको लेकर जिला प्रशासन पसोपेश में है।

जमालपुर के रास्ते से मटोखर जाने में जमालपुर मोहल्ले के संकीर्ण रास्ते जहां बाधा बन रहे हैं वहीं इसके विकल्प के रूप में कुसुंभा हॉल्ट से देवरा होकर जाने के रास्ते को चुना जा रहा है।

देवरा होकर जाने के रास्ते में भी तैयारी शुरू की गई है। जबकि जमालपुर रास्ते को भी ठीक किया जा रहा है। बता दें कि नीतीश कुमार के आने की तैयारी जल जीवन हरियाली यात्रा को लेकर है। जल जीवन हरियाली यात्रा में तालाब के निरीक्षण को फोकस किया गया है ।

शेखपुरा जिला में वैसे तो जल जीवन हरियाली के तहत तालाबों को निरीक्षण कराने के कई विकल्प की तलाश की गई परंतु अंत में मटोखर तालाब को ही चुना गया। इस तालाब में मछली पालन और सौंदर्यीकरण दर्शनीय माना जाता है। वहीं सीएम के कार्यक्रम में समाहरणालय परिसर में ही सभा कराने की योजना बनाई जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like