Breaking news: सगे भाई ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
शेखपुरा
भूमि विवाद में भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के कारे गांव का है। इस संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की शाम संतोष यादव के साथ अपने सगे भाई दीपू, अधिक, दिनेश यादव इत्यादि ने गंभीर रूप से मारपीट की।


जिससे उसकी मौत हो गई । बताया जाता है कि सभी भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मारपीट के क्रम में संतोष यादव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है । वहीं सदर अस्पताल में संतोष यादव को लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि समाचार भेजे जाने तक सदर अस्पताल में पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी थी।



इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!