राजस्थान से आए युवक ने रचाई दिव्यांग लड़की से शादी
शेखपुरा :
राजस्थान के एक मजदूरी करने वाला युवक ने अपने लिए दोनों पैरों से दिव्यांग दुल्हन चुनी। युवक के इस फैसले की चर्चा सोमवार को पूरे कोर्ट में रहा। इसको सुनने वाला हर कोई को आश्चर्य हो जाता है। लेकिन यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं है। यह हकीकत में कर दिखाया है। इसकी जानकारी दिव्यांग लड़की का भाई राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों की शादी बिना दहेज लेन-देन की हुई है।


युवक से परिचय राजस्थान में मजदूरी करने के दौरान पहचान हुई। युवक से अपनी दिव्यांग बहन के बारे में भी बताया जिसको जानकर शेखपुरा में आकर कोर्ट से भी शादी की। युवक राजस्थान के नागौर जिला अन्तर्गत मेघवालो गाँव निवासी डेगु राम के पुत्र चेना राम है। युवक अपने लिए दोनों पैरों से दिव्यांग दुल्हन चुनी जो घुटने के सहारा चलती फिरती है।
वहीं युवक ने सदर शेखपुरा के दुल्लापुर निवासी सदन शर्मा की पुत्री पूनम कुमारी के साथ कोर्ट के कैम्पस में अवस्थित बजरंगबली को साक्षी मानकर सात फेरे भी लगाया। इसे देखते हुऐ युवक ने दिव्यांग पूनम से शादी कर जीवन साथी बनाने का फैसला कर लिया। युवक के इस कदम को पूरे इलाके में भी सराहा जा रहा है।



इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!