• Wednesday, 25 February 2026
हल्ला ला, अब भैंस की चोरी करने लगे हैं चोर

हल्ला ला, अब भैंस की चोरी करने लगे हैं चोर

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के जयरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंगपुर गांव से शुक्रवार की रात सात भैंसों की चोरी कर ली गई । सभी भैंस महंगी कीमत की बताई जा रही है ।

यह महेश राम, उपेंद्र राम, शैलेंद्र राम , संजय राम, पप्पू राम और दिलीप राम की चोरी की गई। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया कि घर के पास ही बांधे गए भैंस को बीती रात चोरों ने चोरी कर लिया। एक की कीमत 50000 लगभग बताई जा रही है । इस तरह से भैंस की चोरी होने से गरीब पशुपालक को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है ।

इसी तरह की चोरी जयरामपुर थाना के तोय गांव में पिछले पखवाड़े हुआ था। उस मामले का उद्भेदन अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है । हालांकि इस चोरी की सूचना भी पुलिस को दी गई है परंतु पुलिस के द्वारा अभी मामले की छानबीन करने के लिए घटनास्थल पर भी नहीं जाया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like