• Wednesday, 25 February 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की संभावना पर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की संभावना पर प्रशासन अलर्ट

Vikas

शेखपुरा

जिला प्रशासन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर अलर्ट हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को सदर प्रखंड के सिरारी महादलित टोले का जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया। साथ ही साथ यहां कई मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने का निर्देश भी दिया गया।

जिला प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी सहित सभी वरीय पदाधिकारी शामिल थे। बताया जा रहा है कि दिसंबर के महीने में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना हो सकती है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर डीएम के द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। जहां सिरारी महादलित टोले का विजिट कराने की तैयारी की जा सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री के आने के लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है और कोई तिथि तय नहीं की गई है परंतु जिला प्रशासन की तैयारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री के आगमन की अटकलें और तेज हो गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like