• Wednesday, 25 February 2026
वार्षिक खेलकूद में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम, डीएम के नहीं पहुंचने से हुए मायूस

वार्षिक खेलकूद में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम, डीएम के नहीं पहुंचने से हुए मायूस

Vikas

बरबीघा।

नगर स्थित राजराजेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह का बरबीघा चिकित्सक डॉ फैजल अरशद ने दीप जलाकर और गुब्बारा उड़ाकर किया । स्कूली बच्चों ने अपने करतब दिखाकर लोंगो का दिल जीत लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डोमिनिक ने बताया कि खेल वार्षिक महोत्सव प्रत्येक साल छात्र छात्राओं के शारीरिक मानसिक एवं बहुमुखी विकास के लिए आयोजित किया जाता है।

हालांकि जिलाधिकारी इनायत खान को इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था और इसको लेकर स्कूल के बच्चों ने मार्शल आर्ट सहित अनेक करतब में जमकर तैयारी की थी परंतु उनके बैठक में व्यस्तता की वजह से नहीं आने की सूचना पर बच्चे काफी मायूस हो गए।

इस अवसर पर मंच का संचालन प्रोफेसर दिनेश कुमार कर रहे थे । वही विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार एवं अन्य लोग ने इनके कार्यक्रम के लिए एक से एक बढ़कर विद्यालय के छात्र छात्राओं को 4 भाग में बांटा गया था। प्राचार्य पीके डोमिनिक एवं सचिव पीतल को प्राचार्य रीता ने छात्र छात्राओं को खेल में मानसिक शारीरिक एवं अनुशासन की भरपाई की बात कही ।बरबीघा रेफरल प्रभारी फैजल अरशद ने अपने सम्बोधन में छोटे छोटे बच्चों के भविष्य की उज्जवल कामना की और खेल-खेल में बच्चों को प्रेम एवं उत्साह और हार जीत में खुशियां बांटने की अपील की। यहां हार जीत किसी को दबने किसी को उठने की बात ना होकर यहां हार जीत में एक दूसरे के साथ खुशियां शेयर की बात कही। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रमोद चौधरी उपस्थित थे। वहीं सहायक शिक्षक नीरज कुमार ने सभी लोगों पर अनुशासन के तहत बच्चों के ऊपर पैनी नजर रखी। रंगारंग कार्यक्रम के तौर पर एक से एक छोटी छोटी बच्चियां का सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like