• Monday, 01 September 2025
किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को दी गयी यह जानकारी

किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को दी गयी यह जानकारी

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा:

बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के सामसबुज़ुर्ग पंचायत के हुसैनिचक ग्राम में गुरुवार को दिन किसान चौपाल का आयोजन किया गया । इस चौपाल के माध्यम से कृषि की आधुनिकतम तकनीकी के बारे में किसानों को विस्तृत रुप से बताया गया।

कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न योनाओ की जानकारी दी गई। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अखिलेश सिंह के द्वरा उद्यान योजनाओं के बारे में भी बताया गया।विशेष रूप से खेतों के फसल अवशेषों के जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया ।

वहीं फ़सलो में लगने वाले रोगों के रोकथाम के वारे में भी बताया गया।जल जीवन हरियाली के बारे में जानकारी दी गई ।वहीं मिट्टी जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताया गया।

कृषि इनपुट अनुदान योजना। जैविक खेती प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना। कृषि यंत्रीकरण एवं किसान क्रेडिट कार्ड ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ,प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों के बीच बताया गया।

इस चौपाल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमरे आलम, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अखिलेश सिंह उपमुखिया कृष्णनंदन प्रसाद सिंह, सहायक तकनिकी प्रबंधक विकाश कुमार कार्यपालक सहायक नीतीश कुमार कृषि समन्वयक राकेश प्रसाद,रजनीकांत ,राजेश ,रामचंद्र,संभू सिंह,किसान सलाहकार कांतिभूषण,दीपक कुमार महेश मलिक,सुनील कुमार उदय कुमार संजय सिंह एवं प्रगतिशील किसान नागेश्वर पासवान,राजेन्द्र पासवान,संजीव कुमार,सुमन कुमार आदि किसान मौजूद थे ।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From