
तीन दिवसीय 24 कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ

शेखपुरा
जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत मुहब्बतपुर गांव स्थित गायत्री मंदिर में बुधवार को तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी।
पीला वस्त्र धारण किए श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा प्रारंभ किया । यात्रा के आगे आगे दर्जन वाहनों के पीछे सभी श्रद्धालु चल रहे थे। साथ में बैंड बाजा भी था। जिस पर भक्ति गीतों का धुन बज रहा था। सभी श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए दुर्गा मंदिर तालाब से कलश में जल लेकर सभी श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए गायत्री यज्ञ शाला पहुंचे। श्रद्धालुओं के जयकारा लगाने व महिला श्रद्धालुओं द्वारा गीत गाने से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया था। गायत्री मंदिर में पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना व आरती हुई। इसके बाद यज्ञ मंडप में प्रवेश हुआ।इस संबंध में डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि 29 नवंबर तक चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम छह बजे से नौ बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं संगीत प्रवचन का आयोजन होगा। गुरुवार को सुबह छह से साढ़े सात बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग-व्यायाम के बाद आठ बजे से 11 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ होगा। तीन बजे से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी व पुन: छह से नौ बजे तक कथा का आयोजन होगा। प्रवचन के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से दशरथ प्रसाद साहू अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ आए हैं। जिनके द्वारा प्रतिदिन शाम में प्रवचन दिया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में देवास्रय प्रसाद, ज्योति कुमार डॉ सी बी शर्मा ,चन्द्रमौली शर्मा ,आदि सराहनीय सहयोग कर रहे हैं।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!