• Wednesday, 25 February 2026
औचक निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र बन्द मिला , जबकि एक सेविका सहित तीनों सहायिका गायबसबों को नोटिस जारी कर किया जबाब -तलब

औचक निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र बन्द मिला , जबकि एक सेविका सहित तीनों सहायिका गायबसबों को नोटिस जारी कर किया जबाब -तलब

Vikas

शेखपुरा।

सोमवार के दिन आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राकेश कुमार एवम सदर प्रखंड की सीडीपीओ सुषमा सिन्हा ने संयुक्त रूप में सदर प्रखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जांच दल ने सबसे पहले सदर प्रखंड के जयमंगला गांव स्थित केंद्र संख्या – 62 का औचक निरीक्षण पूर्वाहन 8 बजे किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बन्द पाया। केंद्र पर न तो सेविका मौजूद मिली और न ही सहायिका उपस्थित मिली। केंद्र पर 4 बच्चे उपस्थित थे।

जबकि पोषाहार भी बनाते नही पाया गया। इसके बाद जांच टीम सिरारी गांव के मांझी टोला स्थित केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर 15 बच्चे और सेविका मौजूद मिली। जबकि इस केंद्र की सहायिका अनुपस्थित मिली और पोषाहार बनाने का कार्य बन्द मिला। इसी तरह जांच टीम ने सिरारी गांव स्थित केंद्र संख्या – 64 का औचक निरीक्षण पूर्वाहन 9 बजे किया।

निरीक्षण के दौरान इस केंद्र से भी सहायिका बिना सूचना के गायब मिली। जबकि महज 15 बच्चे उपस्थित मिले। साथ ही इस केंद्र पर भी पोषाहार वित्तरण का कार्य बन्द मिला। इस बाबत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण में पाई गई गड़बड़ियों को लेकर सबों को नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है। तीन दिनों के अंदर नोटिस का जबाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like