• Monday, 09 February 2026
तलाक की धमकी देने का मामला, पुलिस ने नहीं दर्ज की f.i.r. तो भाग गया कतर

तलाक की धमकी देने का मामला, पुलिस ने नहीं दर्ज की f.i.r. तो भाग गया कतर

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा महिला थाना में महिलाओं के साथ इंसाफ की बात कम ही होती है और आवेदन देने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया जब चेवाड़ा के बरारी गांव निवासी महिला आरजू तरन्नुम ने 28 अक्टूबर को ही आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक की धमकी देना और पति के 15 नवंबर तक विदेश भाग जाने की सूचना आवेदन से दिया परंतु थाने में आवेदन दर्ज कराने के बजाय लखीसराय के कजरा थाना के उरैना गांव निवासी मोहम्मद ताहिर को फोन कर बुलाया गया और फिर मामले को दबा दिया गया ।

इसी से ताहिर को विदेश भागने का मौका मिला और वह कतर चला गया। बुधवार को महिला थाने पहुंची और इस बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया । महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से उसका पति विदेश भागने में सफल हुआ। जबकि उसके साथ मारपीट दहेज प्रथा और तीन तलाक की लगातार धमकी दे रहा।

महिला ने बताया कि उसके पति के भाइयों के द्वारा भी दो महिलाओं को तीन तलाक दे दिया गया है और दूसरी शादी रचा ली गई है। उसे भी डर है कि उसके साथ भी यही किया जाएगा। उधर बाद में मामला बिगड़ता देख महिला थानाध्यक्ष के द्वारा बुधवार को फिर से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From