बरबीघा के राजीव आनंद बने गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
बरबीघा के राजीव आनंद बने गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
बरबीघा: शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत माउर गांव निवासी राजीव आनंद ने झारखंड के गढ़वा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है। सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
राजीव आनंद, स्वर्गीय राय साहब सिन्हा के पुत्र हैं। इससे पूर्व वे झारखंड के रामगढ़ में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। न्यायिक सेवा में उनके इस नए दायित्व को लेकर बरबीघा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
राजीव आनंद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने इसे माउर गांव और बरबीघा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। बधाई देने वालों में दीपक कुमार, राजू सिंह, अविनाश काजू और विजय सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट- दीपक कुमार
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!