• Tuesday, 13 October 2026
मोबाइल से नकल पर राेक से भड़के परीक्षार्थी, आरडी कॉलेज में जमकर हंगामा, परीक्षा का बहिष्कार

मोबाइल से नकल पर राेक से भड़के परीक्षार्थी, आरडी कॉलेज में जमकर हंगामा, परीक्षा का बहिष्कार

Vikas
मोबाइल से नकल पर राेक से भड़के परीक्षार्थी, आरडी कॉलेज में जमकर हंगामा, परीक्षा का बहिष्कार 
 
स्थिति संभालने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस; कदाचार रोकने को लेकर कॉलेज प्रबंधन सख्त
बरबीघा कॉलेज में भी इसी मुद्दे पर हुआ था हंगामा तो बदल गया सेंटर
 
 शेखपुरा
 
शेखपुरा के आरडी कॉलेज में सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर छह की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने से रोकने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने विरोध जताया। मामला बढ़ने पर कॉलेज प्रबंधन को स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं, मोबाइल ले जाने पर रोक के विरोध में कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार भी किया।
 
बताया जाता है कि परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने की छूट चाहते थे। पहले मोबाइल लेकर परीक्षा में शामिल होने की बात कहते हुए उन्होंने इस बार रोक लगाए जाने पर नाराजगी जताई। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा के दौरान मोबाइल ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
DSKSITI - Large

आरडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा के लिए आरडी कॉलेज में जमुई जिले के लोहंडा कॉलेज और लखीसराय कॉलेज के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। सोमवार को लोहंडा कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने की जिद कर रहे थे। उन्हें रोके जाने पर हंगामा शुरू हो गया। प्राचार्य के अनुसार, मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण कई परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल भी नहीं हुए।
 
प्राचार्य ने आरोप लगाया कि कुछ परीक्षार्थी दबाव बनाकर परीक्षा में कदाचार की छूट चाहते हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।
 
गौरतलब है कि बरबीघा में भी परीक्षा के दौरान इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसके बाद वहां के कॉलेज से परीक्षा केंद्र हटा लिया गया था।  अब विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like